एनवीसीसी के नववर्ष कैलेण्डर का उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने किया अनावरण

Painter: Artist busy on his creative work

NVCC

23 जनवरी 2023

नागपुर - विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने सचिव रामअवतार तोतला व चेंबर के पदाधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  देवेन्द्र फडणवीस से देवगिरी में भेंट कर नववर्ष की बधाई दी।

मेहाड़िया ने चेंबर की ओर से उपमुख्यमंत्री फडणवीस से चेंबर के नववर्ष 2023 के कैलेण्डर का अनावरण करने का निवेदन किया। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने चेंबर के नववर्ष के कैलेण्डर का अनावरण किया। फडणवीस ने चेंबर के माध्यम से सभी व्यापारी बंधुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं नागपुर और विदर्भ के आर्थिक विकास पर चेंबर के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की।

इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष  अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया), सचिव रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष सचिन पुनियानी, सहसचिव राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष काबरा व मनोज लटुरिया उपस्थित थे।





Posted in