हिंगणा एमआईडीसी में औद्योगिक सुरक्षा और यातायात समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस और एमआईए की संयुक्त पहल

Painter: Artist busy on his creative work

MIA

6 सितंबर 2026           2.30 PM
 
नागपुर - हिंगणा एमआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागपुर पुलिस और एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है। नागपुर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के एमआईए दौरे के दौरान उद्योग जगत द्वारा उठाए गए मुद्दों के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दूसरे स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डीसीपी जोन-1ऋषिकेश रेड्डी, डीसीपी ट्रेफिक आदित्य मिर्खेलकर, पीआई ट्रेफिक अरविंद महर्षि तथा पीआई एमआईडीसी  गोकुल महाजन उपस्थित रहे। बैठक में हिंगणा एमआईडीसी की औद्योगिक इकाइयों से जुड़े सुरक्षा एवं संरक्षा, चोरी की रोकथाम, रात्रिकालीन सुरक्षा, भारी वाहनों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा अन्य जमीनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष रूप से, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एमआईए टीम के साथ हिंगणा एमआईडीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और समस्याओं को मौके पर समझने तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर चर्चा का अवसर मिला। पुलिस अधिकारियों की इस सक्रिय पहल से उद्योग जगत में सकारात्मक संदेश गया है।

बैठक में एमआईए की ओर से  कृष्ण कुमार डागा, अजय अग्रवाल, अरुण लांजेवार,  प्रवीण पालकर, चरण सिंह माथुरिया एवं मनीष मालपानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एमआईए के अध्यक्ष पी. मोहन ने पुलिस विभाग की सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि, “पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा हिंगणा एमआईडीसी में स्वयं पहुंचकर समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना अत्यंत सराहनीय और उत्साहवर्धक है। उद्योगों की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास और निवेश के लिए भी एक महत्वपूर्ण आधार है। पुलिस विभाग और  एमआईए के बीच यह निरंतर संवाद निश्चित रूप से बेहतर परिणाम देगा।”

उन्होंने कहा कि एमआईए पुलिस विभाग के साथ मिलकर हिंगणा एमआईडीसी को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और उद्योगों के लिए अनुकूल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नियमित समन्वय, संयुक्त स्थलीय निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में ठोस सुधार लाया जा सकेगा।

एमआईए ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि “संवाद से समाधान और समन्वय से परिणाम” की भावना के साथ पुलिस-उद्योग साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा।









Posted in