NRHA
30 सितम्बर 2026 7.40 PM
नागपुर - नागपुर रेसिडेंशियल होटल्स असोसिएशन (NRHA) ने होटल नागपुर अशोक एवं रिसॉर्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता का आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पर्यटन विकास अध्ययन समिति में सदस्य के रूप में नियुक्ति के उपलक्ष्य में, उनको शॉल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंट कर, सम्मानित किया।
यह सम्मान NRHA की वार्षिक आमसभा के दौरान पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व शहर के आतिथ्य उद्योग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होटल एयरपोर्ट सेंटर पॉइंट, वर्धा रोड में किया गया।
अध्यक्ष तेजिंदर सिंह रेणु ने संजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को मजबूत करने में उनका निरंतर योगदान सराहनीय है। विशेष रूप से महाराष्ट्र पर्यटन नीति को लेकर उनके सक्रिय प्रयासों तथा होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े मुद्दों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग से जुड़े सदस्यों की किसी भी प्रकार की सहायता, मार्गदर्शन अथवा सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने सदस्यों से पर्यटन, आतिथ्य एवं संबंधित सरकारी नीतियों के विषय में निःसंकोच संपर्क करने का आग्रह किया।
NRHA ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय गुप्ता का व्यापक अनुभव पर्यटन विकास अध्ययन समिति के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा इससे महाराष्ट्र के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर NRHA के निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष दीपक खुराना, सचिव नितिन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, सहसचिव विशाल जैस्वाल व नितिन मेहता, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गणेश गुप्ता, विजय चौरसिया, शारिक हफीज, अजय जैस्वाल, महेश त्रिवेदी, संजय पालीवाल, चंद्रकांत चौरसिया, सुदर्शन वझलवार, सदस्यगण शत्रुघ्न वरंभे, संतोष गुप्ता, मनोज शुक्ला, अर्जुन बुंदीवाल, अमित रघघाटे, विनोद अग्रवाल, शुभम जैस्वाल, हर्षित अग्रवाल, रामअवतार गुप्ता, कोमल लखानी,रशलीन कौर, हरगोविंद सिंह, प्रज्ज्वल अवचट, निखिल सिंह, हितेश त्रिवेदी, कौस्तुभ त्रिवेदी, संजय शिवपे, राम गुप्ता, शिवम जोशी, सुनीता शर्मा, शुभाशीष शर्मा, राजेश धीरन व मनोज रायपुरे उपस्थित थे।















