NCCL
30 सितम्बर 2026 8.50 PM
नागपुर - नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की 89वीं वार्षिक आमसभा आज सेवासदन चौक, सेंटल एवेन्यू स्थित चेंबर के सभागृह में संपन्न हुई। इस मौके पर सभासदों की भारी उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट आलोक डागा की निगरानी में चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में प्रदीप जाजू अध्यक्ष, तरूण निर्बाण सचिव, चुने गये व अन्य पदों पर वेणुगोपाल अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक मुरारका उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महेश बंग व वसंत पालीवाल सहसचिव, निखिल काकानी सहसचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कैलाश जोगानी निवर्तमान अध्यक्ष रहेंगे। संचालक मंडल में गोविंद पसारी, विजय जयस्वाल, नाथाभाई पटेल, पुरुषोत्तम ठाकरे, शंकरलाल खंडेलवाल, देवकीनंदन खंडेलवाल, गिरीश लीलडिया, संजय पांडे, आशीष खंडेलवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, ललीत खेतान, प्रशांत जग्यासी, विनोद पवार, विवेक उखलकर, हर्षल चरडे, मयंक जसोरे, संदीप खेमका, सुनील जेजानी, मनोज बागडी, राधेश्याम चांडक, अभिषेक माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, रविन्द्र चांडक, अनिल सारडा, निर्वाचित हुए।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, भागीरथ मुरारका व गोविंद पसारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
अपने सम्बोधन मे कैलाश जोगानी ने कहा,नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में आज मैं अपने कार्यकाल का समापन कर रहा हूँ। यह पद मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं था, बल्कि नागपुर के व्यापारी समाज की सेवा करने का एक अवसर था। मैं सबसे पहले उन सभी व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस संस्था का नेतृत्व करने का अवसर दिया। हम सभी जानते हैं कि व्यापार करना आज पहले जैसा आसान नहीं रहा। नियमों में लगातार बदलाव, बढ़ती लागत, बैंकिंग शुल्क, डिजिटल भुगतान की नई व्यवस्थाएँ, कर संबंधी प्रक्रियाएँ और अनेक प्रशासनिक चुनौतियाँ इन सबके बीच व्यापारी अपने व्यवसाय के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार भी देता है और अर्थव्यवस्था को गति देता है।
जोगानी ने कहा,हमेशा यह कोशिश रही कि व्यापारी की आवाज को मजबूती से और सम्मानपूर्वक संबंधित मंचों तक पहुँचाया जाए। हमने किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध के लिए नहीं, बल्कि व्यापारी के हित और व्यापार के स्वस्थ वातावरण के लिए अपनी बात रखी। इस कार्यकाल में हमने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी आवाज उठाई चाहे वह डिजिटल भुगतान हो, बैंकिंग शुल्क हो, व्यापारियों पर बढ़ता अनुपालन का बोझ हो या स्थानीय व्यापार से जुड़े विषय। मेरा मानना है कि चेंबर तभी मजबूत है, जब हर छोटा-बड़ा व्यापारी यह महसूस करे कि उसकी बात यहाँ सुनी जाती है। आज मैं विशेष रूप से अपनी पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूँ। अध्यक्ष अकेला कोई काम नहीं कर सकता। जो भी कार्य हुआ, उसमें पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और हमारे साथ खड़े रहने वाले प्रत्येक व्यापारी का योगदान है।
मैंने अपने कार्यकाल में एक बात हमेशा महसूस की है कि व्यापारी अलग-अलग व्यवसाय कर सकता है, लेकिन उसके हित एक हैं। इसलिए हमारी सबसे मैं आने वाले अध्यक्ष और नई टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि वे नागपुर चेंबर को और मजबूत बनाएँगे, नई ऊर्जा देंगे और व्यापारियों की समस्याओं को और प्रभावी ढंग से रखेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप जाजू ने अपने संबोधन में सभी व्यापारियों को उनको निर्विरोध चुनने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, व्यापार करने के मापदंड तेजी से बदल रहे है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसका प्रभाव छोटे व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ेगा। हमें एआई से डरने की नहीं, बल्कि उसे समझने और अपनाने की आवश्यकता है। एक मध्यम व्यापारी भी एआई की मदद से अपने ग्राहकों से बेहतर तरीके से जुड़ सकता है, डिजिटल मार्केटिंग कर सकता है, हिसाब-किताब और स्टॉक मैनेजमेंट को आसान बना सकता है और अपने व्यवसाय को कम लागत में अधिक प्रभावी बना सकता है। जाजू ने कहा कि आने वाला समय उस व्यापारी का होगा जो अपनी व्यापारिक समझ के साथ नई तकनीक को भी अपनाएगा। हमारा चेंबर इस दिशा में छोटे और मध्यम व्यापारियों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और नई तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रयास करेगा।
इस अवसर पर नारायण तोष्णीवाल, उमेश पटेल, राजेश लाहोटी, दिनेश बागडी, नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनिल जोगानी, अखिल अग्रवाल, दिलीप राठी और बडी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।















