एनवीसीसी सदैव व्यापारियों के साथ - नाहटा

Painter: Artist busy on his creative work

NVCC

वार्षिक आमसभा संपन्न

 25 सितम्बर 2023

नागपुर -  नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के प्रशासक यू.सी. नाहटा के नेतृत्व में चेंबर की 79वीं वार्षिक आमसभा पत्रकार क्लब, सिविल लाइन्स, नागपुर में कल आयोजित की गई।सभा में प्रशासक ने चेंबर का वार्षिक अकाउंट पारित कराने हेतु सदस्यों के समक्ष रखा। सभा में उपस्थित सदस्यों ने चेंबर के वार्षिक अकाउंट से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे जिनका प्रशासक एवं उनकी टीम ने जवाब दिया। प्रशासक द्वारा सदस्यों के सवालों का समाधानकारक जबाव मिलने पर सर्वसमम्मति से चेंबर का वर्ष 2022-23 वार्षिक अकाउंट स्वीकृत किया।

चेंबर के पूर्व अध्यक्ष हेमंत गांधी ने सर्वप्रथम प्रशासक यू.सी. नाहटा को चेंबर का कार्य सुचारु रूप से चलाने हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि 2-3 दिन पहले नागपुर में बहुत मूसलाधार बारिश हुई है। जिसके कारण नागपुर शहर के बहुत सारे व्यापारियों के दुकानों व गोदामों पानी भर गया जिसके कारण बहुत सारा माल खराब हो गया, इतना ही नहीं, कम्प्यूटर सिस्टम में पानी घुसने के कारण उनका डाटा डिलीट भी हो गया। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान भरपाई हेतु शासन-प्रशासन द्वारा व्यापारियों की उपेक्षा की जाती रही है। 

उन्होंने प्रशासक से निवेदन किया कि आपके नेतृत्व में बारिश के कारण हुई नागपुर के व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु शासन-प्रशासन को प्रतिवेदन देना चाहिये। साथ ही उन्होनें यह भी निवेदन किया कि आपके नेतृत्व में चेंबर में समिति गठित की जानी चाहिये जो समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को आपके निर्देशानुसार शासन-प्रशासन के समक्ष रख सके।

नाहटा ने चेंबर से जुड़े व्यापारिक संगठन एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि चेंबर हमेशा से व्यापारिक हितार्थ कार्य करता आया है। वर्तमान में भी उनका प्रयास है कि चेंबर व्यापारियों को व्यापार करने में हरसंभव सहयोग करे। उन्होंने नागपुर के व्यापारियों से निवेदन किया कि जिन व्यापारियों का बारिश के कारण नुकसान हुआ है वे उनके हुए नुकसान का पूर्ण ब्यौरा फोटोग्राफ के साथ अगले सात दिनों के अंदर चेंबर कार्यालय में निवेदन पत्र के साथ जमा करें। इसकी मदद से चेंबर व्यापारियों की आर्थिक नुकसान भरपाई कराने का पूर्ण प्रयास करेगा।

साथ ही उन्होंने सभी व्यापारिक संगठन एवं व्यापारियों से आवाह्न किया कि किसी भी व्यापारी को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से अपने व्यापार से संबंधित कोई भी परेशानी या समस्या हो तो उसकी सूचना चेंबर कार्यालय को दें। वे व्यापारिक समस्याओं को हल कराने में व्यापारियों का पूर्ण सहयोग करेंगे।सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति प्रशासक यू.सी. नाहटा ने दी




Posted in