NVCC
27 सितम्बर 2023
नागपुर - हाल ही में आयोजित हुई नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स की वार्षिक आमसभा में चेंबर से जुड़े व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि एवं सदस्यों ने चेंबर के प्रशासक यू.सी. नाहटा से कहा कि चेंबर हमेशा से ही व्यापारियों की आवाज रहा है। चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय व्यापारियों की परेशानियों एवं समस्याओं को शासन-प्रसाशन के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। गत 7-8 महीनों से चेंबर का कार्यभार आपके द्वारा संचालित किया जा रहा है। अतः नागपुर के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों एवं समस्याओं को हल कराने हेतु आपके द्वारा संज्ञान लेना चाहिये।
प्रशासक ने चेंबर के सदस्यों के निवेदन को स्वीकार करते हुये नागपुर तथा विदर्भ के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों को शासकीय व गैर शासकीय विभागों के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने हेतु “व्यापारिक समस्या निवारण समिति” का गठन किया है। इस समिति में संयोजक हेमंत गांधी, प्रशासक टीम मेंबर सी.ए. प्रसाद धारप, सदस्य श्रीगोपाल सोनी, निलेेश सूचक,मनसुखलाल सोनी,राजेश लखोटिया, राजू माखीजा को शामिल किया गया है।
प्रशासक ने कहा कि चेंबर से संलग्न व्यापारियों को व्यापार करने में शासन-प्रशासन की नीति- नियमों, टैक्स प्रक्रिया की परेशानियों, बैंकिंग प्रणाली, प्राकृतिक आपदा के कारण हुये आर्थिक नुकसान एवं अन्य सभी व्यापारिक परेशानियों व समस्याओं की जानकारी समिति सदस्यों या चेंबर कार्यालय को दे। समिति द्वारा उनका निवारण कराने हेतु संबंधित विभागों को प्रतिवेदन देकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का कार्य किया जायेगा।