GJS शो के दौरान महाराष्ट्र सराफा दक्षता समिति कार्यशाला का सफल आयोजन

Painter: Artist busy on his creative work

GJC

ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए अलग मंत्रालय की मांग, राष्ट्रीय स्तर पर दक्षता समिति गठन एवं महाराष्ट्र के चार जिलों में गोल्ड क्लस्टर विकसित करने के प्रयास 

8 अप्रैल 2026                             8.40 PM

नागपुर - जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बीकेसी मुंबई में GJS शो आयोजित किया गया। दक्षता कमेटी हेतु SOP पर चर्चा एवं महाराष्ट्र सरकार के सर्कुलर की विस्तृत जानकारी दी गई। मुंबई में आयोजित GJS शो के दौरान भारत और महाराष्ट्र की पहली दक्षता समिति कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सांसद राजेश वर्मा, विधान परिषद सदस्य चित्रा वाघ ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ज्वेलर्स को संबोधित किया। कार्यशाला का मुख्य विषय दक्षता कमेटी की एसओपी पर चर्चा और महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज्वेलर्स के लिए जारी सर्कुलर की संपूर्ण जानकारी देना था। यह पहली बार हुआ जब किसी विधान परिषद सदस्य ने स्वयं ज्वेलर्स के समक्ष पूरे सर्कुलर और उसकी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस कार्यशाला में महाराष्ट्र के 36 जिलों से 300 से अधिक दक्षता समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में GJC की ओर से चेयरमैन राजेश रोकड़े, वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता तथा पास्ट चेयरमैन नितिन खंडेलवाल उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी महाराष्ट्र एवं केंद्र सरकार से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

अपने संबोधन में चित्रा वाघ ने निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय दक्षता समिति को प्रत्येक जिले में जाकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर परिपत्रक की जानकारी लिखित रूप में देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निम्नलिखित बैठक संरचना पर जोर दिया।

- प्रत्येक 2 माह में जिला स्तरीय बैठक

- प्रत्येक 3 माह में राज्य स्तरीय बैठक

- प्रत्येक 6 माह में मंत्रालय के साथ बैठक

- जिला स्तर पर पुलिस विभाग के साथ नियमित समन्वय बैठक

उन्होंने महाराष्ट्र के चार जिलों में गोल्ड क्लस्टर विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया और ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक अलग मंत्रालय की मांग को लेकर भविष्य में प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय दक्षता समिति के सदस्य राजेश रोकड़े, नितिन खंडेलवाल,सुधाकर टांक,शैलेश खरोटे,महावीर गांधी ,सुभाष वडाला,अजीत पेंडुरकर,अमोल ढोमने,राजेंद्र डिंडोरीकर,भारत ओसवाल और जीजेसी के जेसीएम पुरुषोत्तम कावले उपस्थित रहे। चित्रा वाघ ने जीजेसी की इस पहल की सराहना करते हुए GJS शो की भी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने ज्वेलर्स के हित में किए गए प्रयासों के लिए  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद व्यक्त किया। 

साथ ही साथ बिहार से सांसद राजेश वर्मा ने महाराष्ट्र विजलेंस कमेटी को ज्वेलरी इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए एक बेहतर मॉडल बताया और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर दक्षता कमेटी की स्थापना हेतु उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। सांसद वर्मा ने GJS शो को इंडस्ट्री का नींव बताया और उन्होंने कहा कि GJC के द्वारा इंडस्ट्री के लिए किया गया हर कार्य नींव का पत्थर साबित हो रहा है ।

अंत में,राजेश रोकड़े ने सरकार को विकास एवं व्यापार हितैषी बताते हुए आभार प्रकट किया।इस प्रकार यह महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।









Posted in