एमटीडीसी ने महिला पर्यटकों को रिसाॅर्ट्स बुकिंग पर दी 50% की छूट

Painter: Artist busy on his creative work

MTDC

19 फरवरी 2024       4.10 PM

नागपुर - पर्यटन सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है और इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी उनके आर्थिक विकास के लिए एक अच्छा साधन हो सकती है। पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं के बीच उद्यमिता और नेतृत्व गुण विकसित करने के कई अवसर हैं और महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला केंद्रित-लिंग समावेशी पर्यटन नीति जारी की है जो 19 जून 2023 को प्रकाशित हुआ है।

उसके अनुसार, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है और यदि महिला पर्यटक ऑनलाइन आवास बुक करती हैं, तो उन्हें 50% की छूट दी जाएगी, महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के वरिष्ठ प्रादेशिक व्यवस्थापक दिनेश कांबले ने एक पत्र परिषद में यह जानकारी दी। सभी महिला पर्यटकों को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के सभी रिसॉर्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 01/03/2024 से 08/03/2024 तक और वर्ष के अन्य 22 दिनों में कुल 30 दिनों के लिए केवल ऑनलाइन बुकिंग पर 50% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के माध्यम से महिलाओं के लिए विभिन्न प्रोत्साहन और रियायतों की घोषणा की गई है। इसमें
 महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम का औरंगाबाद टूरिस्ट लॉज राज्य में महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला पहला टूरिस्ट लॉज है।  खारघर रेजीडेंसी का "अर्का रेस्टोरेंट" पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित है।  निगम का इरादा नागपुर के पर्यटक आवास गृह को भी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाने का है और जल्द ही पर्यटन आवास नागपुर को भी पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों पर, महिला स्वयं सहायता समूहों को हस्तशिल्प, कलाकृतियों, प्रसंस्कृत भोजन आदि की बिक्री के लिए स्टॉल,स्थान प्रदान किए जाएंगे और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम रिसॉर्ट्स में महिला पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे विकलांगों के लिए, बुजुर्ग महिलाओं के लिए लिफ्ट के पास कमरे उपलब्ध कराना या महिलाओं के लिए विशेष खेल, मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए कमरा, पर्यटक आवास में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा, 5 साल तक के बच्चों के साथ महिला पर्यटकों के लिए पालणाघर आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के वरिष्ठ प्रादेशिक व्यवस्थापक दिनेश कांबले ने महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और आवास बुक करके भारी छूट का लाभ उठाने का आग्रह किया।पत्र परिषद में पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रदीप मैत्र उपस्थित थे।




Posted in