एनवीसीसी का होली मिलन 24 को

Painter: Artist busy on his creative work

NVCC

22 मार्च 2024            8.10 PM 

नागपुर - विदर्भ के व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर द्वारा प्रशासक यू.सी. नाहटा की अनुमति से चेंबर के पूर्व अध्यक्ष व व्यापार समस्या निवारण समिति संयोजक हेमंत गांधी के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी होली दहन एवं व्यापारियों का होली मिलन कार्यक्रम रविवार 24 मार्च 2024 को शाम 4.30 बजे से प्रेस क्लब, सिविल लाइन्स, नागपुर में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन उमेश पटेल द्वारा किया जा रहा है तथा उन्हें मोहन चोईथानी, संतोष काबरा एवं योगेश बंग सहयोग कर रहे हैं। हेमंत गांधी एवं उमेश पटेल ने चेंबर के सदस्यों तथा चेंबर से संलग्न व्यापार संगठनों के अध्यक्ष,सचिव एवं उनके सदस्यों से उपस्थिति का निवेदन किया है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा उमेश पटेल ने दी।





Posted in