कैट नागपुर ने मनाई होली

Painter: Artist busy on his creative work

CAIT-nagpur

23 मार्च 2024         5.37 PM 

नागपुर - फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला होली त्यौहार, एक बहुत ही पवित्र,सांस्कृतिक परंपरा और सभ्यता की याद दिलाने वाला पर्व है। इस दिन हमें सब के साथ मिल-जुलकर, भाईचारे के साथ, मर्यादा का पालन करते हुए इसे बहुत ही उत्साह से मनाना चाहिए। इस त्यौहार का संदेश हमें समझना जरूरी है। समाज में भाईचारा कायम रहे और सभी लोग एक कुटुंब के समान रहे। यही इस पर्व का संदेश है। ये उद्गार काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने व्यक्त किए। वे टीम कैट नागपुर द्वारा गोरक्षण धंतोली में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के बढ़ते हुए बिखराव को हमें रोकना है सभी व्यापारियों को आपस में एक बड़े कुटुंब जैसे रहना है मेल मिलाप को बढ़ाना है। हमारे बच्चों में आपसी दोस्ताना बढ़े उस और ध्यान आकर्षित करना है। 

भरतिया ने चेताया कि जब हम कोई उत्सव या कार्यक्रम करते हैं तो हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश जाए। अत्यधिक खर्चा और दिखावा से परे रहकर, हमारी संस्कृति का ध्यान रखते हुए शालीनता से कार्य करें। हमारे घर में शादी आदि जो भी होते हैं वह हमारी परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। भरतिया ने आगामी चुनाव के बारे में आवाह्न किया कि अपना मतदान डालते समय यह ध्यान रहे कि हमारा शहर आगे कैसे जाएगा, देश कैसे आगे जाएगा। हमें सक्षम व्यक्ति का चयन करना चाहिए। इस अवसर पर टीम कैट कैट नागपुर के प्रेसीडेंट किशोर धाराशिवकर ने भी अपने संबोधन में इन्हीं बातों पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने धार्मिक गीत भजन तथा नृत्य आदि किए।कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार गुप्ता, दीपा पचौरी और विनोद गुप्ता ने मिलकर किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने रखी और संचालन विनोद गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में  प्रमुखता से जयप्रकाश गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, अजय अग्रहरी, जुगल किशोर गुप्ता, माया गुप्ता, हरीश गुप्ता, प्रदीप शिवारे, नाग विदर्भ चेंबर  ऑफ कॉमर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत गांधी, पूर्व अध्यक्ष निलेश सूचक, मयूर पंचमतिया, गोपाल अग्रवाल( संदेश), किशोर धाराशिवकर, राजकुमार गुप्ता (पूजा ज्वैलर्स ), ज्योति अवस्थी, दीपा पचौरी, संजीवनी चौधरी, निरंजना गांधी, आरती गुप्ता, शिखा गुप्ता, प्रेमलता तिवारी, जयश्री गुप्ता,  संदीप पांडे, दीपक पांडे, मीना मिश्रा, रश्मि मिश्रा, सुषमा शर्मा, प्रियल पचौरी, सचिन पचौरी , राजश्री मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रवीण पांडे, सुषमा पांडे, रानू त्रिवेदी, प्रतीक त्रिवेदी, रेशम मदान, उर्वशी शाह, जिगिषा शाह, सुनीता तिवारी, अंजू पांडे, सुनीता शर्मा, हेमलता धुरीया,कुंदा तिवारी, यशोदा,गौतम मिश्रा, अखिलेश पांडे , सरिता त्रिवेदी,कीर्ति दुबे,सुनिता शर्मा,सीमा पलिया,छाया शुक्ला,गीता शुक्ला राजेश  शुक्ला, पिंकी दुबे, कल्पना शुक्ला, हेमलता मनोज धुरिया,अंजु पांडे,कुंदा बाटवे यशोदा पौनीकर, नंदिता सोनी, माधुरी यादव,उमा हरगन,शिवानी सिंह, आरती गुप्ता, मीना तिवारी,कांता तिवारी, संगीता जोशी,शीतल माटे,हेमा सोनी, अमित देसाई,सुनीता वर्मा, संजीवनी चौधरी, कविता राजे, शोभा अरुण, संध्या लाटा, शारदा राजलक्ष्मी, सुषमा शर्मा, स्नेहा वर्मा आदि उपस्थित थे।





Posted in