मैं हमेशा व्यापारियों के साथ : गडकरी

Painter: Artist busy on his creative work

NVCC

एनवीसीसी का होली मिलन संपन्न

24 मार्च 2024          9.20 PM 

नागपुर - विदर्भ के व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स ने प्रशासक  यू.सी. नाहटा की अनुमति से चेंबर के पूर्व अध्यक्ष व व्यापार समस्या निवारण समिति के संयोजक हेमंत गांधी के नेतृत्व में व्यापारी भाईयों हेतु सिविल लाइन्स स्थित प्रेस क्लब में होली दहन व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर प्रमुख रूप से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित थे।

हेमंत गांधी ने सभी उपस्थित अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों, सदस्यों एवं उपस्थितों को चेंबर के माध्यम से रंगों के त्यौहार होली की बधाई दी एवं सभी के साथ मिलकर ऑनलाइन मार्केटिंग, एलबीटी,वेट असेसमेंट एवं मंहगाई की होली का दहन किया। हेमंत गांधी ने पुष्पगुच्छ व दुपट्टा से  नितिन गडकरी का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम के संयोजक उमेश पटेल एवं सहसंयोजक मोहन चोईथानी, संतोष काबरा व योगश बंग द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टे से स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चेंबर के माध्यम से सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नागपुर के विकास के लिए सदैव तत्पर हूं। मैं व्यापारी वर्ग के साथ पहले भी था आज भी हूं और आगे भी रहूंगा।   

इस अवसर पर प्रमुखता से पूर्व विधायक गिरीश व्यास, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, संजय भेंडे, भाजपा प्रदेश महासचिव जयप्रकाश गुप्ता,  संजय बंगाले, सुनिल हिरणवार, निशांत गांधी, उज्जवला शर्मा, एनवीसीसी के पूर्व अध्यक्ष  कैलासचंद्र अग्रवाल, प्रफुलभाई दोशी, श्रीगोपाल सोनी, रजनीकांत गरीबा, प्रकाश वाधवानी, हेमंत खुंगर, निलेश सूचक, जगदीश बंग, डॉ. दीपेन अग्रवाल, मयूर पंचमतिया सहित बड़ी संख्या में में सदस्य, व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष सचिव,पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा कार्यक्रम आयोजक हेमंत गांधी ने दी।





Posted in