नागपुर से दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए सीधी उडानों की मांग पर चर्चा का मुरलीधर मोहोल का आश्वासन

Painter: Artist busy on his creative work

AID

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में एआईडी ने सौंपा ज्ञापन

 28 मई 2026                7.45 PM

नागपुर - विदर्भ की अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नागपुर से दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग को नया बल मिला है। इसी संदर्भ में आज सेंटर पॉइंट होटल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की ओर से केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान एआईडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल चांद्रायन ने मुरलीधर मोहोळ को बताया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नागपुर में रनवे रिकार्पेटिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब विमानतल 24 घंटे पूर्ण क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागपुर को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने वाली सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का यह उपयुक्त समय है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एआईडी इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत है। नागपुर और विदर्भ में तेजी से बढ़ते औद्योगिक एवं आईटी क्षेत्र, बढ़ते विदेशी निवेश तथा वैश्विक संपर्क की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए इन उड़ानों की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। टीसीएस, पर्सिस्टेंट, ग्लोबल लॉजिक, एचसीएल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और एक्सेंचर जैसी अग्रणी कंपनियों की नागपुर में मौजूदगी तथा विदर्भ में हो रहे बड़े निवेश के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क का महत्व और बढ़ गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नितिन गडकरी ने मुरलीधर मोहोळ को इस प्रस्ताव पर अलग से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मुरलीधर मोहोळ ने आश्वासन दिया कि दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर इस मांग पर आगे चर्चा की जाएगी।









Posted in