Wardhman-bank
31 जुलाई 2026 4.25 PM
नागपुर - विदर्भ की प्रमुख बैंक वर्धमान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने नागपुर के गांधीबाग में ‘जनरल मर्चेंट मार्केट’ के निकट अपनी नई हेड ऑफिस इमारत बिल्डिंग का “भूमि-पूजन” वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ संपन्न किया। बैंक के अध्यक्ष अनिल पारख व नगरसेवक अतुल कोटेचा के हस्ते भूमि पूजन किया गया। नई हेड ऑफिस बिल्डिंग का निर्माण कार्य का तुरंत शुभारंभ हुआ।
इस शुभ अवसर पर, बैंक के चेयरमैन अनिल पारख ने बैंक के सभी शेयरहोल्डर्स, ग्राहकों, डायरेक्टर्स और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस अहम उपलब्धि तक पहुंचने का श्रेय उनकी कई वर्षों की समर्पित और निस्वार्थ सेवा को दिया। उम्मीद है कि पारडी में बैंक की नई ब्रांच भी अक्टूबर के मध्य में शुरू हो जाएगी। इस मौके पर बैंक के खास ग्राहक और स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
नगरसेवक अतुल कोटेचा ने बैंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नई और विशाल इमारत बनने से ग्राहकों को पर्याप्त बैठने की जगह तथा डिजिटल सुविधाओं के विकास की दिशा में प्रगति होगी। बैंक पिछले 25 सालों से अपनी खास सेवाओं के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों की सेवा कर रहा है। बैंक के लोकप्रिय प्रोडक्ट्स में ‘कार लोन और हाउसिंग लोन (7.95% सालाना)’ और ‘गोल्ड लोन (8.50% सालाना)’ शामिल हैं। बैंक ने अपने मौजूदा ग्राहकों को “टॉप-अप लोन” देना भी शुरू कर दिया है।
इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित ग्राहकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



















