यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की नई गुमगांव शाखा का उद्घाटन

Painter: Artist busy on his creative work

Union-Bank-of-India

18 अगस्त 2026         4.30 PM 

नागपुर - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  राष्ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में अग्रणी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुमगांव के निवासियों की सुविधा के लिए नई शाखा का उद्घाटन किया। क्षेत्र में नई शाखा खुलने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल था। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि यह शाखा क्षेत्र के सभी ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करेंगी।महिलों की सुविधा का ध्यान रखते हुए महिला शाखा प्रबन्धक की तैनाती की गई। स्वयं सहायता समूह के लिए यह शाखा विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगी। इस अवसर पर गुमगाँव शाखा के 250 से अधिक ग्राहक उपस्थित रहे।  

हम अपने सभी ग्राहकों को चेक बुक,आरटीजीएस, आईएमपीएस,एनईएफटी, बचत खाता,चालू खाता , वेतन खाता, मुद्रा ऋण,रिटेल ऋण, एजुकेशन ऋण आदि की सुविधा प्रदान करते हैं।ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करना बैंक का उद्देश्य रहा है। बैंक की टैगलाइन है 'अच्छे लोग अच्छा बैंक' आप सभी गुमगांव शाखा के क्षेत्राधीन सभी ग्राहकों से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खोलकर हमें अपनी सेवाएं प्रदान करने का अवसर प्रदान करें। 

इस अवसर पर गुमगाँव के सरपंच देवेंद्र आष्टणकर (कोतेवाड़ा ), उप सरपंच तेजराम ढवले, सरपंच शोभा माहुरे (वाघदरा ), वैशाली केलकर, अध्यक्ष तेजस्विनी बहुद्देशीय महिला संस्था यह प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गुमगाँव शाखा के शाखा प्रबन्धक रोशनी येरने, व शाखा अन्य स्टाफ स्टाफ सदस्यों ने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने का विश्वास सभी ग्राहकों को दिया।









Posted in