पचिसिया,मोहोड, पालीवाल को एनसीसीएल अवार्ड

Painter: Artist busy on his creative work

NCCL

दीपावली मिलन समारोह में राज्य मंत्री पंकज भोयर ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन 

26 अक्टूबर 2025                 10.00 PM

नागपुर - नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स का दीपावली मिलन कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ व्यापारियों की भारी उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में एनसीसीएल अवार्ड भी प्रदान किए गए। उद्योग क्षेत्र से ग्लास गार्ड इंडिया प्रायवेट लि. के चेयरमैन सचिन पचिसिया, व्यापार क्षेत्र से अथर्व टायर्स प्रा लि के संजय मोहोड और सेवा क्षेत्र से पालीवाल कैटरर्स के हिरालाल (हिरू) पालीवाल को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्य मंत्री डॉ पंकज भोयर थे।

चेंबर के अध्यक्ष कैलास जोगानी ने चेंबर की गतिविधियों से अवगत करा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नागपुर चेम्बर ऑफ कामर्स व्यापारियों का सेन्ट्रल इंडिया का सबसे पुराना चेंबर है, जिसकी स्थापना सन 1932 में हुई। जीएसटी-2 के साथ आयकर में छूट से अर्थव्यवस्था में कुछ उछाल आने की बात कही। इस वर्ष दीपावली का व्यापार गत वर्ष से करीब 25 से 30 प्रतिशत अधिक हुआ। उन्होंने मंत्री डाॅ पंकज भोयर के समक्ष व्यापारियों की विभिन्न समस्याएं  लेबर लॉ, पावर ,स्थानीय बाजारों में अतिक्रमण, ट्रैफिक,  बढ़ती ड्रग्स उपलब्धता, साइबर गुनाह आदि रखीं।

राज्य मंत्री पंकज पंकज भोयर ने हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में नागपुर और विदर्भ में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लाने के लिए प्रतिबद्ध है।  पंकज भोयर ने नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अवार्ड कार्यक्रम की सराहना करते हुए चेंबर के साथ ड्रग्स पाबंदी व साइबर क्राइम पर साझा उपक्रम लेने की सलाह दी। उन्होंने सत्कार मूर्तियों को अवार्ड दिया तथा विभिन्न एसोसिएशनों से आए प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष गोविंद पसारी तथा आभार प्रदर्शन सचिव तरुण निर्बान ने किया। अतिथियों तथा सत्कार मूर्तियों का परिचय विजय जायस्वाल, वसंत पालीवाल, अभिषेक माहेश्वरी तथा निखिल कांकाणी ने किया।

सत्कारमूर्ति सचिन पचिसिया के पुत्र अंकुर पचिसिया, संजय मोहोड तथा हिरु पालीवाल ने भी चेंबर के अवार्ड कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने व्यापार क्षेत्र की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में कैमिट  अध्यक्ष डाॅ दीपेन अग्रवाल, कोसिया अध्यक्ष जुल्फेश शाह, वीआईए अध्यक्ष प्रशांत मोहता, सचिव कुशल मोहता, बीएमए अध्यक्ष किशोर मालवीय और नितिन लोनकर, सीए अनिल पारख, नितिन आलशी, आईसीएआई अध्यक्ष सीए दिनेश राठी, जय प्रकाश गुप्ता, सुनील  हिरनवार, अतुल कोटेचा , नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा, सचिव सचिन पुनियानी, वीटीए अध्यक्ष श्रवण कुमार मालू, त्रिवेदी, होलसेल क्लाथ मार्केट अध्यक्ष नारायण तोषनीवाल, प्रताप थावरानी, स्टील एंड हार्डवेअर चेंबर ऑफ विदर्भ अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव मुकुल अग्रवाल, फुले मार्केट से दीपक शर्मा विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधि,चेंबर के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, भागीरथ मुरारका, विष्णुकुमार पचेरीवाला, कोषाध्यक्ष नाथाभाई पटेल विवेक मुरारका, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, सुनिल जेजानी, महेश बंग, विवेक उखलकर, ललित खेतान, मनोज बागड़ी, गिरीश लीलडिया, प्रशांत जग्यासी, विनोद पवार, राधेश्याम चांडक, हर्षल चरडे, चेतना टांक, आशीष तायल,गणेश सोलंकी, नितिन सोलंकी,मुकुंद दुबे,श्रीकांत  दुबे,गिरधारी मंत्री ,ऑप्टिकल एसोसिएशन से प्रज्ञा मोदी,  रोशन रियल एस्टेट के पंकज रोशन का भी स्वागत किया गया।  बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्य तथा उनके परिवार उपस्थित थे।




Posted in