पीएनबी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम 2026 का भव्य आयोजन

Painter: Artist busy on his creative work

PNB

21 अप्रैल 2026                 4.30 PM

नागपुर - पंजाब नेशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, नागपुर द्वारा  पीएलपी नागपुर कार्यालय  परिसर, किंग्सवे, स्टेशन रोड में “पीएनबी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम” 2026 का  भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप गहलोत, उप महाप्रबंधक, पीएनबी प्रधान कार्यालय, परिचालन प्रभाग, एडीसी एवं रेकोन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन दिलीप गहलोत एवं पंजाब नेशनल बैंक, नागपुर मण्डल के नवनियुक्त मण्डल प्रमुख अरविन्द कुमार द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात नागपुर शहर की विभिन्न शाखाओं के ग्राहकों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। दिलीप गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि पीएनबी रिटेल आउटरीच कार्यक्रम 2026 एक ही मंच के अंतर्गत व्यापक ऋण समाधानों को एक विस्तृत  श्रृंखला प्रदान करता है, जो प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और न्यूनतम निष्पादन अवधि एवं दस्तावेजीकरण आवश्यकताओं के साथ महत्वपूर्ण वित्तीय उत्पादों तक पहुंच प्रदान करता है।

हमारे पास सभी श्रेणी के ग्राहकों के लिए होम लोन की सुविधा उपलब्ध है और मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें होम लोन एवं बैंक के अन्य उत्पादों के विशेषताओं से अवगत किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक ग्राहक इससे लाभान्वित हो सके। पीएनबी रिटेल आउटरीच कार्यक्रम पात्र ग्राहकों को मौके पर परामर्श देना, तत्काल पात्रता जांच और सैद्धांतिक स्वीकृति की पेशकश प्रदान करता है।ग्राहक हमारे डिजिटल चैनल अर्थात पीएनबी वन ऐप के माध्यम से आवास ऋण, वाहन ऋण और शिक्षा ऋण का लाभ उठा सकते हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह से ग्राहकों को सर्वोपरि रखने से संबंधित है।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार, मण्डल प्रमुख, नागपुर ने कहा कि पीएनबी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक विभिन्न रिटेल लोन उत्पादों (गृह ऋण, कार ऋण, शिक्षा ऋण आदि) की जानकारी पहुँचाना है । ऑन‑द स्पॉट कंसल्टेशन, इंस्टेंट एलिजिबिलिटी चेक और इन‑प्रिंसिपल सैन्क्शन की सुविधा भी पीएनबी ग्राहकों को दे रहा है। आकर्षक ब्याज दरों और कई चयनित उत्पादों पर प्रोसेसिंग फीस में 100% छूट जैसे विशेष लाभ ग्राहकों तक पहुँचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएनबी ग्राहकों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में इस प्रकार के और अधिक आयोजन करता रहेगा। 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसे वित्तीय समाधान प्रदान करना है जो न केवल वैयक्तिक रूप से प्रत्येक ग्राहक की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करता हो, अपितु आसानी से सुलभ भी हों । हमारे प्रयास लोगों तक पहुंचकर उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है, चाहे वह हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो या किसी नजदीकी शाखा में जा कर हो । पंजाब नेशनल बैंक, ग्राहकों की वित्तीय पहुँच को सरल सुगम, और सहायक बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने समस्त ग्राहकों को पीएनबी से जुड़ने हेतु धन्यवाद किया एवं अधिकाधिक योजनाओं से जुड़ कर लाभ प्राप्त करने का आवाह्न किया।

कार्यक्रम में ब्रजकिशोर शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, मण्डल कार्यालय, नागपुर,शैलेन्द्र गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक, मण्डल कार्यालय, नागपुर,कार्तिक कन्नन, सहायक महाप्रबंधक, एमसीसी, नागपुर,जतिन परमार, सहायक महाप्रबंधक, सीबीबी नागपुर एवं दीपक सिंह, पीएलपी प्रमुख, मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन   नवीन जाधव, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नागपुर मण्डल की शाखाओं के शाखा प्रमुख एवं  स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।









Posted in