पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन

Painter: Artist busy on his creative work

PNB

8 मई 2026                        7.40 PM 

नागपुर - पंजाब नेशनल बैंक, मण्डल कार्यालय, नागपुर द्वारा कल शाखा कार्यालय कलमेश्वर में पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष करमरकर, महाप्रबंधक, पीएनबी, प्रधान कार्यालय उपस्थित थे। सर्वप्रथम आशीष करमरकर एवं अरविन्द कुमार, पीएनबी नागपुर मण्डल प्रमुख द्वारा फीता काटकर पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच प्रोग्राम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय के छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारी एवं गोपाल धोंगड़ी, शाखा प्रमुख कलमेश्वर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

आशीष करमरकर ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य किसानों और कृषि व्यवसायियों को सशक्त बनाना, ग्रामीण ऋण पहुंच बढ़ाना और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास, किसान सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की दिशा में विकास करना  है। हमारा देश कृषि प्रधान है, और किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। ऐसे में किसानों तक बैंकिंग सुविधाएँ, ऋण योजनाएँ, आधुनिक कृषि जानकारी और वित्तीय सहायता पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य किसानों को किफायती ब्याज दरों पर कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं की जानकारी और डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करना है।

पीएनबी के मण्डल प्रमुख अरविन्द कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पीएनबी मेगा कृषि आउटरीच प्रोग्राम का उद्देश्य किसानों, कृषि-व्यवसायियों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को ऋण सहायता, वित्तीय मार्गदर्शन और आधुनिक बैंकिंग तकनीकों से जोड़ना है, जिसमें ऑन-द-स्पॉट लोन स्वीकृतियां भी शामिल हैं। ग्रामीण ऋण को बढ़ावा देना, वित्तीय समावेशन, और किसानों को तकनीकी-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हम किसानों को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक, अपने जनसेवा के संकल्प के साथ, हमेशा से किसानों के साथ खड़ा रहा है। चाहे कृषि ऋण हो, किसान क्रेडिट कार्ड हो, या कृषि से जुड़े अन्य स्वरोजगार के अवसर हों।पीएनबी  ने हर स्तर पर किसानों को सहयोग प्रदान करने का कार्य किया है। 

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं है, बल्कि किसानों और बैंक के बीच विश्वास, संवाद और साझेदारी को मजबूत करना भी है। इस कार्यक्रम से बैंकिंग सेवाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करें, सही जानकारी लें, समय पर ऋण का उपयोग करें, और अपने कृषि कार्य को अधिक लाभकारी बना सकें। पीएनबी का उद्देश्य किसानों तक पहुँचना, उन्हें समझना, उनकी आवश्यकताओं को जानना और उन्हें उपयुक्त समाधान देना। आज के दौर में खेती केवल परंपरागत कार्य नहीं रह गई है, बल्कि यह तकनीक, प्रबंधन, वित्तीय योजना और बाजार समझ से भी जुड़ चुकी है। आशीष करमरकर एवं अरविन्द कुमार द्वारा ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पीएनबी कृषि मेगा आउटरीच कार्यक्रम में कुल 73.78 करोड़ रु के लीड जेनरेट किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन नवीन जाधव, वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा किया गया।









Posted in