यूको बैंक की बिल्डर्स मीट में शामिल हुए नागपुर के बिल्डर्स

Painter: Artist busy on his creative work

UCO-Bank

2 जून 2026                6.00 PM

नागपुर - भारत सरकार की अग्रणी बैंक, यूको बैंक के नागपुर अंचल कार्यालय द्वारा  प्राइड होटल में आयोजित बिल्डर्स मीट अप में नागपुर की बिल्डर और डेवलपर्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूको बैंक के महाप्रबंधक व्यवसाय विकास राजेश उपाध्याय ने की।

उपाध्याय ने अपने संबोधन में बिल्डर्स और बैंक के आपसी सामंजस्य को गृह ऋण की सुलभता और सहजता का पर्याय बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि बिल्डर्स और बैंकर का समन्वय ना केवल आमजन के आधारभूत सपनों को सच करने में सहायक है बल्कि राष्ट्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

उपाध्याय ने बैंक द्वारा दिये जा रहे यूको एसटीपी गृह ऋण, जो कि गृह ऋण के क्षेत्र में एक डिजिटल क्रांति का प्रतीक बन गया है, पर भी विस्तृत संज्ञान दिया और इसे ना केवल गृह ऋण उपभोक्ता को बल्कि बिल्डर्स के लिये भी एक उपयोगी टूल बताया।उन्होंने बताया कि एसटीपी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ डिजिटल माध्यम से ग्राहक को बिना शाखा आए गृह ऋण की तुरंत स्वीकृति भी मिल सकती है और उनकी गृह ऋण की अपेक्षित योग्यता राशि का तुरंत पता चल जाता है।

इस अवसर पर यूको बैंक के नागपुर जोन के अंचल प्रमुख आनंद कुमार माहेश्वरी ने इस बिल्डर्स मीट अप को बिल्डर्स और बैंक के सुदृढ़ रिश्ते की बानगी बताया, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार यूको बैंक अपने ग्राहकों के विश्वास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता से  अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। उन्होंने बिल्डर्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बैठक से बिल्डर्स और यूको बैंक के सुदृढ़ होते रिश्ते के परिणाम उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के रूप में परिलक्षित होंगे। आयोजन में क्रेडाई और नरेडको जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के अग्रणी अधिकारीगण भी उपस्थित थे जिन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए यूको बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक नागपुर अंचल के खुदरा ऋण हब के प्रभारी अनिरुद्ध यादव ने प्रजेंटेशन के जरिये यूको बैंक की गृह ऋण सम्बंधी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। यूको बैंक नागपुर अंचल के उप अंचल प्रमुख आशुतोष श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि यूको बैंक ना केवल उत्कृष्ट बैंकिंग उत्पाद से लेस है बल्कि उन उत्पादों से सम्बंधी ऋण प्रक्रिया को भी बैंक ने बहुत सरल और सुगम बना दिया है जिसके जरिये आज की तारीख में ग्राहक घर बैठे गृह ऋण जैसी सुविधाओं की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त कर सकता है।









Posted in