Siddheshwar-group
स्वर्गीय सुधाकररावजी केवल एक उद्यमी नहीं थे, बल्कि अपनी क्षमता, दूरद़ृष्टि और आधुनिक सोच की एक जीती-जागती मिसाल थे। अपने समय के सर्वश्रेष्ठ व्यवसायियों में गिने जाने वाले स्वर्गीय सुधाकरराव जी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से श्री सिद्धेश्वर ग्रुप को अभूतपूर्व वृद्धि की ओर अग्रसर किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में न केवल रियल इस्टेट और कंस्ट्रक्शन, बल्कि गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टिंग, एजुकेशन, एग्रोफार्मिंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस और बैंक्वेट हॉटेल जैसे अनेक क्षेत्रों में श्री सिद्धेश्वर ग्रुप का सफलतापूर्वक विस्तार हुआ।
भरोसे के शानदार 35 वर्षों का मना रहे जश्न
रियल इस्टेट केवल कांक्रीट के ढांचे खड़े करने का व्यवसाय नहीं, यह पीढ़ियों का विश्वास जीतने और सपनों को साकार करने की कला है। यह सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि श्री सिद्धेश्वर ग्रुप के संस्थापक, स्वर्गीय सुधाकर नामदेवराव झाड़ेजी के जीवन का आदर्श था। उन्होंने रियल इस्टेट (RealEstate) को रीयल एसेट (RealAsset) बनाने का मूलमंत्र दिया। आज जब हम श्री सिद्धेश्वर ग्रुप के भरोसे के शानदार 35 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, तो यह उस महान व्यक्तित्व को याद करने का समय है, जिन्होंने गुणवत्ता और समय पर पजेशन के सटीक विजन के साथ इस संस्था की नींव रखी।
असाधारण नेतृत्व और एक विशाल साम्राज्य
स्वर्गीय सुधाकरराव जी केवल एक उद्यमी नहीं थे, बल्कि अपनी क्षमता, दूरदृष्टि और आधुनिक सोच की एक जीती-जागती मिसाल थे। अपने समय के सर्वश्रेष्ठ व्यवसायियों में गिने जाने वाले स्वर्गीय सुधाकररावजी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से श्री सिद्धेश्वर ग्रुप को अभूतपूर्व वृद्धि की ओर अग्रसर किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में न केवल रियल इस्टेट और कंस्ट्रक्शन, बल्कि गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टिंग, एजुकेशन, एग्रोफार्मिंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस और बैंक्वेट हॉटेल जैसे अनेक क्षेत्रों में श्री सिद्धेश्वर ग्रुप का सफलतापूर्वक विस्तार हुआ। पूरे राज्य में फैले उनके इस विशाल व्यावसायिक साम्राज्य के पीछे उनकी अथक मेहनत और समाज के प्रति उनका समर्पण था।
सपनों को साकार करने का ‘रोमांचक अभियान’
35 वर्षों से अधिक के अपने अनुभव के साथ, उनका हमेशा से एक ही लक्ष्य रहा - आम आदमी के ‘सपनों के घर’ को सर्वश्रेष्ठ निर्माण गुणवत्ता के साथ हकीकत में बदलना। गत 35 वर्षो के कार्यकाल में उन्होंने शहर के भीतर तथा समीप अनेक ले-आउट परियोजना सफलतापूर्वक बनाई। उनका यह सफर केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का एक ‘रोमांचक अभियान’ था। उनके इसी दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप नागपुर में सिद्धेश्वर नगर-1 (दिघोरी), सुधाकर रेसीडेंसी (हिंगना), रचना हाईट्स (जरीपटका), गणेश अपार्टमेंट और श्री सिद्धेश्वर गैलेक्सी (प्रतापनगर) जैसे अनेक लैंडमार्क प्रोजेक्ट्स खड़े हुए, जो आज भी उनकी विरासत की गवाही देते हैं। आज 3,000 से अधिक संतुष्ट परिवार इस ब्रांड की पारदर्शिता के गवाह हैं।
विरासत जो आज के ‘निवेश मास्टरक्लास’ को दे रही दिशा
एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में उन्होंने सिखाया कि असली मुनाफा सिर्फ प्रॉपर्टी बनाने में नहीं, बल्कि सही दिशा में फैसला लेने में है। उनका यही ज्ञान आज श्री सिद्धेश्वर ग्रुप के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो 2026 का आधार है। उन्हीं के मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए, आज श्री सिद्धेश्वर ग्रुप शहर के 5 अलग-अलग माइक्रो-मार्केट्स में एक साथ काम कर रहा है :
- श्री सिद्धेश्वर नगर 2 (वेलाहरी, बेसा रोड) मिहान और एयरपोर्ट के करीब प्रीमियम आवासीय और बेहतरीन कैपिटल ग्रोथ का संगम।
- श्री सिद्धेश्वर अपार्टमेंट 51 (वाठोड़ा) और श्री सिद्धेश्वर अपार्टमेंट 50 (मानेवाड़ा) आउटर रिंग रोड़ के पास भविष्य के आवासीय हॉटस्पॉट।
- श्री सिद्धेश्वर बिजनेस प्लाजा (बेसा) और श्री सिद्धेश्वर बिजनेस पार्क (बूटीबोरी) व्यापारिक विस्तार और इंडस्ट्रियल रेंटल के शानदार अवसर।
- श्री सिद्धेश्वर ग्रुप अपने प्रणेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनके प्रति सदैव आभारी रहेगा। उनका आशीर्वाद ही हमारा सबसे बड़ा ‘मास्टरक्लास’ है।
संपर्क करें और प्रोजेक्ट ब्रीफिंग के लिए पधारें : श्री सिद्धेश्वर ग्रुप, श्री सिद्धेश्वर सभागृह, मानेवाड़ा सीमेंट रोड, नागपुर- 440027
shreesiddheshwargroup.com
shreesiddheshwarnagargmail.com
9373111572,9209581089,7498605387



















