नागपुर चेंबर ऑफ काॅमर्स ने पुलिस आयुक्त का किया स्वागत

Painter: Artist busy on his creative work

NCCL

29 जून  2026           7.40 PM

नागपुर -  नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर शहर के नवपदस्थ पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष सीए कैलाश जोगानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर के व्यापारियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं से पुलिस आयुक्त को अवगत कराया। विशेष रूप से व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, यातायात नियमों के तहत बढ़ते चालानों तथा व्यापारियों को होने वाली असुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चेंबर की ओर से व्यापारिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित (ऑपरेशनल) रखने की मांग भी रखी गई।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी 15 दिनों के भीतर नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागपुर पुलिस शहर की जनता के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के अध्यक्ष सीए कैलाश जोगानी, सचिव तरुण निर्बाण, उपाध्यक्ष प्रदीप जाजू, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, संचालक वसंत पालीवाल तथा संयुक्त सचिव निखिल काकानी उपस्थित थे।









Posted in