कॉर्पोरेट वित्तीय विवरणों के ऑडिट पर हुई सेमिनार

Painter: Artist busy on his creative work

ICAI

4 अगस्त 2026             5.45 PM

नागपुर - आईसीएआई द्वारा कॉर्पोरेट वित्तीय विवरणों के ऑडिट पर सेमिनार का आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सेंटर फॉर ऑडिट क्वालिटी कमेटी द्वारा, आईसीएआई नागपुर शाखा  के आतिथ्य में कॉर्पोरेट वित्तीय विवरणों के ऑडिट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में किया गया।

प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सीए स्वरूपा एस. वझलवार, अध्यक्ष, आईसीएआई नागपुर शाखा, ने मुख्य अतिथि, प्रतिष्ठित वक्ताओं एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए उभरती हुई व्यावसायिक चुनौतियों को समझने तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र में ऑडिट की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आईसीएआई नागपुर शाखा की नई वेबसाइट के बीटा संस्करण का लोकार्पण था, जिसका शुभारंभ सीए विशाल दोशी, केंद्रीय परिषद सदस्य, आईसीएआई के करकमलों द्वारा किया गया। वेबसाइट का प्रस्तुतीकरण सीए राघव मुंधड़ा ने किया। यह पहल शाखा के डिजिटल परिवर्तन एवं सदस्यों के साथ बेहतर संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सेमिनार के तकनीकी सत्रों में प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सीए धनंजय गोखले (मुंबई) ने "वित्तीय विवरणों का अवलोकन एवं अनुसूची-III" विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कंपनी अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तुतीकरण एवं प्रकटीकरण संबंधी आवश्यकताओं तथा वित्तीय रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। 

सीए पद्मश्री क्रास्टो ने "स्मॉल एंड मीडियम प्रैक्टिसेज के लिए अकाउंटिंग एवं ऑडिटिंग स्टैंडर्ड्स" विषय पर व्यावहारिक कार्यान्वयन, अनुपालन तथा बदलती पेशेवर अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की। 

सीए विशाल दोशी, केंद्रीय परिषद सदस्य, आईसीएआई ने "ऑडिट निष्कर्ष एवं रिपोर्टिंग" विषय पर संबोधित करते हुए ऑडिट राय तैयार करने, रिपोर्टिंग संबंधी उत्तरदायित्वों तथा स्टैंडर्ड्स ऑन ऑडिटिंग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन सीए दीपक जेठवानी, उपाध्यक्ष; सीए तृप्ति भट्टड़, सचिव; तथा सीए दिनेश राठी, पूर्व अध्यक्ष, आईसीएआई नागपुर शाखा ने किया। इस सेमिनार में 160 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक एवं संवादात्मक तकनीकी सत्रों का लाभ प्राप्त किया। यह कार्यक्रम ऑडिट गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने तथा सदस्यों को कॉर्पोरेट वित्तीय विवरणों के ऑडिट से संबंधित नवीनतम व्यावसायिक ज्ञान एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सुसज्जित करने की आईसीएआई की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।









Posted in