एनआरएचए का करहंडला रिसार्ट में हर्षोल्लास से दीपावली मिलन संपन्न

Painter: Artist busy on his creative work

NRHA

28 अक्टूबर 2025                 8.10 PM

नागपुर - नागपुर रेसिडेंशियल होटल्स एसोसिएशन (एनआरएचए) द्वारा करहंडला फाॅर्म एंड रिसार्ट नवेगांव देशमुख में दीपावली मिलन कार्यक्रम सहपरिवार आयोजित किया गया,जिसमें सदस्यों ने सहपरिवार शामिल होकर भरपूर आनंद उठाया। माता लक्ष्मीजी की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्वीमिंग, खेल और मनोरंजक गतिविधियों में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एनआरएचए के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग रेणु ने बड़ी तादाद मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सफल और यादगार कार्यक्रम के लिए करहंडला रिसार्ट के मालिक शारिक हफीज और तारिक हफीज तथा सभी कर्मचारियों का भी आभार जताया।

एनआरएचए के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष द्वय दीपक खुराना,अफजल मिठा,सचिव नितिन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, सहसचिव विशाल जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य डाॅ गणेश गुप्ता,अजय जायसवाल, वासुदेव त्रिवेदी, शारिक हफीज, चंद्रकांत चौरसिया,सुदर्शन वझलवार, महेश त्रिवेदी, सदस्य गोविंद मुदलियार, संतोष गुप्ता, अनिल नायर, अशोक लखानी, कोमल लखानी, रामअवतार गुप्ता,हितेश त्रिवेदी, मिलिंद त्रिवेदी, मनोज अवचट, राजेश धीरन, गिरीश मेहता, गुरमीत सिंग सिद्धू, हरविंदर सिंग, सिमरजीत कौर, कुलवीर कौर, रिदम जोशी आदि सहपरिवार उपस्थित थे।




Posted in