एनवीसीसी के फारूक अकबानी अध्यक्ष, हेमंत सारडा सचिव बने

Painter: Artist busy on his creative work

NVCC

30 अक्टूबर 2025                9.00 PM

नागपुर -  फारूक अकबानी व सीए हेमंत सारडा सर्वसम्मति से  नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के नए निर्विरोध अध्यक्ष व सचिव चुने गए। चेंबर की 81वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा रजवाड़ा पैलेस, गांधी सागर के पास, आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए चेंबर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

इसमें अध्यक्ष फारूक अकबानी, उपाध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर, सीए अश्विनी अग्रवाल,उमेश पटेल व रामअवतार तोतला, सचिन पुनियानी, दीपक ओ. अग्रवाल, राजवंतपाल सिंग तुली, शब्बार शाकिर, अभय अग्रवाल, अशोक संघवी, ज्ञानेश्वर रक्षक, मनीष जेजानी, राजू माखीजा, अमित रमेश अग्रवाल, प्रकाश मेहाड़िया, मनोज लटुरिया, हुसैन अजानी, मोहन चोईथानी, राकेश आहूजा, हेमंत सारडा, प्रभाकर देशमुख, मोहन गट्टानी, राजन अग्रवाल, सीए गिरीश मूंदड़ा, राजकुमार गुप्ता, दौलत कुंगवानी, राजेश मुनियार, निर्माण अग्रवाल, संजय अग्रवाल (पचेरीवाला), नारायण तोष्णीवाल, संतोष काबरा, राकेश गांधी, संजय पालीवाल, सुनिल भाटिया, साकेत सूरी, मधुर सतीश बंग, सूर्यकान्त अग्रवाल, नटवर पटेल, सलीम अजानी, सुनिल जग्यासी, सुशील झाम, उमंग अग्रवाल, विकेश अग्रवाल व धर्मेन्द्र आहूजा सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। 

वार्षिक आमसभा में चेंबर के दो पूर्व अध्यक्षों डाॅ. दीपेन अग्रवाल व अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने आपसी तालमेल को मजबूत करते हुये चेंबर व व्यापारी हितार्थ नई कार्यकारिणी के गठन में सहयोग किया तथा एक साथ मंच साझा करते हुए कहा कि चेंबर पूर्व की तरह व्यापारी एकता का प्रतीक बनकर और सुदृढ़ व मजबूत बनेगा। चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा सीए हेमंत सारडा सचिव , सचिन पुनियानी कोषाध्यक्ष, दीपक ओ. अग्रवाल, मनीष जेजानी, अशोक संघवी सहसचिव व हुसैन अजानी पीआरओ सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए। निवर्तमान अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने चेंबर के व्यापारियों की ओर से नई कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई देकर अभिनंदन किया तथा कहा हमें विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी व्यापारी हितार्थ कार्य करते हुए नये आयाम बनाएगी। 

चेंबर के नवनियुक्त अध्यक्ष  फारूक अकबानी ने सभी सदस्यों को उन्हें बधाई देने हेतु धन्यवाद दिया एवं नई कार्यकारिणी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में चेंबर पदाधिकारियों का प्रयास रहेगा कि कम से कम सप्ताह में एक बार चेंबर से जुड़ी हुई व्यापार संगठनों से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात कर उनकी व्यापारिक समस्याओं को जानने तथा उन्हें हल कराने में सहयोग करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। चेंबर में भी पूर्व अध्यक्षों के साथ चर्चा करने के बाद महिला विंग बनाने की इच्छा है। साथ उन्होेंने सभा मे उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों का इस सभा के आयोजन में सहयोग करने हेतु धन्यवाद दिया। 

इस सभा में प्रमुखता से पूर्व अध्यक्ष गोपाल सोनी, हेमंत  खुंगर, जगदीश बंग, हेमंत गांधी व 250 से अधिक सदस्यों ने सहभाग लिया। आभार प्रदर्शन चेंबर के नवनियुक्त सचिव सीए हेमंत सारडा ने किया।




Posted in