GJC
11 मई 2026 3.00 PM
नागपुर - जीजेसी चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील का व्यापक असर हुआ तो देश में सिर्फ सराफा व्यवसाय में लगे लगभग 1 करोड़ लोगों पर बेरोजगारी का संकट आ सकता है। इनमें 70 लाख कारीगर और 30 लाख कर्मचारी शामिल हैं। रोकड़े ने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाई गई अपील जायज है,लेकिन सोना खरीदने पर भले ही प्रतिबंध लगाएं लेकिन सोने के आभूषणों की खरीदी पर नहीं। यह इंडस्ट्री जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देती है और हमारे यहां की कारीगरी दुनियाभर में बेजोड़ और प्रसिद्ध है। रोकड़े ने कहा, देश प्रेम से बड़ा कुछ भी नहीं है, इसलिए हम प्रधानमंत्री की अपील का विरोध नहीं करेंगे।लेकिन यह जरूर कहेंगे कि सरकार इस व्यवसाय को केवल सोने के रुप में नहीं बल्कि एक उद्योग के रुप में देखे।
साथ ही यह भी नहीं भूलना चाहिए कि ज्वेलरी इंडस्ट्री केवल सोना-चांदी या डायमंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ अनेक सपोर्टिंग इंडस्ट्रीज़ जुड़ी हुई हैं, जो लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करती हैं तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रमुख सपोर्टिंग इंडस्ट्रीज में मुख्यतया गोल्ड एवं प्रेशियस मेटल रिफाइनिंग इंडस्ट्री, डायमंड एवं जेमस्टोन प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, बुलियन ट्रेडिंग एवं सप्लाई सेक्टर, ज्वेलरी मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री,टूल्स एवं इक्विपमेंट सप्लायर्स, हॉलमार्किंग एवं असेइंग सर्विसेस, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग इंडस्ट्री,सिक्योरिटी एवं सर्विलांस इंडस्ट्री,लॉजिस्टिक्स एवं हाई-वैल्यू कूरियर सर्विसेस,सीएडी-सीएएम एवं ज्वैलरी, डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री,कास्टिंग एवं इलेक्ट्रोप्लेटिंग इंडस्ट्री, बैंकिंग एवं फाइनेंस सेक्टर,इंश्योरेंस इंडस्ट्री,रिटेल डिस्प्ले एवं शोरूम इंटीरियर इंडस्ट्री, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर,स्किल डेवलपमेंट एवं ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स,ट्रेड एसोसिएशन्स एवं एग्जिबिशन इंडस्ट्री,आईटी एवं ईआरपी सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर्स,गोल्ड एवं सिल्वर कॉइन मिंटिंग इंडस्ट्री, रिसाइक्लिंग एवं स्क्रैप रिकवरी इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।
ज्वैलरी इंडस्ट्री वास्तव में एक विशाल इकोसिस्टम है, जिसके माध्यम से देश में रोजगार, व्यापार, निर्यात और आर्थिक विकास को निरंतर गति मिलती है।


























































































