ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स एसोसिएशन की नागपुर शाखा का गठन

Painter: Artist busy on his creative work

AIOTA

15 मई 2026             11.00 AM

नागपुर - अखिल भारतीय ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स एसोसिएशन की नागपुर शाखा की जनरल बॉडी बैठक कल सफलतापूर्वक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। बैठक में शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।बैठक के दौरान शाखा के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।

डॉ. रिधि कटारिया, मास्टर्स इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी एवं डायरेक्टर, क्योर कनेक्ट मल्टीस्पेशालिटी रिहैब सेंटर, को नागपुर शाखा का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. अश्विनी दहात, मास्टर्स इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी, चीफ कंसल्टेंट एवं वरिष्ठ ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, को सह-कन्विनर एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव-नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. सुनील देशमुख, डॉ. जैस्मिन शेख,डॉ. हुमायरा खान,डॉ. पायल हजारे,डॉ. वर्षा सरडा,डॉ. दीपक एशिया शामिल हैं।बैठक में डॉ. वसंत ठोंबरे, डॉ. विजय सुपले,डॉ. साधना ठोटे , डॉ. सोफिया आजाद, डॉ. लीना देशपांडे,डॉ. बरस्कार, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं एआईओटीए नागपुर शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करने, भविष्य की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों की योजना बनाने तथा शाखा के विकास एवं विस्तार पर चर्चा की गई। सदस्यों ने ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवाओं के विकास एवं पेशेवर उन्नति हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। नव-नियुक्त टीम ने सभी सदस्यों का विश्वास एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया तथा शाखा एवं पेशे के विकास हेतु समर्पित प्रयास करने का आश्वासन दिया।









Posted in